www.hamarivani.com

Monday, 19 January 2015

चलो तुम ही बना लो अपनी जिंदगी,


चलो तुम ही बना लो अपनी जिंदगी,
शायद तुम्हें अपनी खोई हुई जिंदगी मिल जाए
वो हंसी जो तुमने कभी महसूस की थी,
 वो आजादी की उड़ान तुम्हारे जज्बातों में थी
गुम हो गई थी किसी ‘अरमान’ के बंधनों में बंधके,
कितना जालिम रहा होगा वो वक्त
हर पल महसूस की होगी घुटन तुमने,
जार-जार खून के आंसू रोती होगी,
गले लगा लेती होगी हंस के उस दरिंदे के सारे जुल्म,
 कैद कर रखा था पिंजरे में
कल्पना से परे थी क्रूरता उसकी,
 सोचने भर से सिहरन दौड़ जाती है
आज भी उस खौफनाक चेहरे की नजरें
गड़ी हुई महसूस करती होगी जिस्म में
वो खूनी पंजे उसके, जो दिन रात नोंचते थे
 चील कौवों की तरह बदन
तड़प जाती होगी दिन रात ख्वाबों का बलात्कार होते देखकर
शैतान था, करता भी क्या,
आदत हो गई थी हैवानियत की
रहम करता भी तो कैसे,
जहन में जहर जो भरा था......

Wednesday, 14 January 2015

जब हमनवा के खयालात बदल जाते हैं

जब हमनवा के खयालात बदल जाते हैं
हर रिश्ते में मतलब नज़र आते हैं
कसूर हो सकता है मेरे भरोसे का
वो भी अब नाज़ कहाँ उठाते हैं

आदत सी हो गयी थी
के तू सह लेगा मेरे गुस्से को
मुस्करा के टाल देगा ये सोच के
कि इसकी तो आदत है बड़बड़ाने की
लेकिन शायद नहीं रही वो आदत भी तुम्हारी
अब क्यों सुनोगे तुम बात हमारी
क्या तुम्हे भी लग गयी है मेरी बीमारी

लड़ने लगे हो, बिगड़ने लगे हो
मेरी तरह तुम भी झगड़ने लगे हो
अचानक ज़िंदगी का फूल खिल गया
प्यार में तुम्हे आत्मसम्मान मिल गया

इश्क़ में आत्मसम्मान की जगह कहाँ होती है
दो दिलों में ये घुस जाये तो ज़िंदगी रोती है

फिर कैसे एक दूसरे को संभालेंगे
 गुस्सा, आत्मसम्मान हमे मार डालेंगे

चलो रिश्ता अब और न निभाओ
लेकिन मेरी बीमारी खुद को न लगाओ
मैं इसकी मार से बहुत कुछ हारा हूँ
हद से ज़्यादा मोहब्बत का मारा हूँ

तेरी ज़िंदगी का बदनुमा एहसास हूँ
तू बड़ी अच्छी हे चिट्ठी मैं थोड़ा बदमाश हूँ...





Saturday, 10 January 2015

क्यों भाग रहा है उस मंज़िल की तरफ

क्यों भाग रहा उस मंज़िल की तरफ
कहता चीख-चीख के हर इक हरफ
ठिकाना तेरा यहाँ नहीं
जो छोड़ गया बीच राह में कहीं
माना के वहां तन्हाई है
साथ तेरे तेरी परछाई है
फिर कहाँ तू अकेला है
जो चला गया वो खुद अकेला है
तू तो वहीँ पर है
उसे अपनी मंज़िल का डर है
तू जितना भी पीछे भागेगा
वो उतना ही आगे भागेगा
ठहर जा सांस लेले
बड़े ज़ालिम हे ज़िंदगी के मेले
तेरे पास खोने को कुछ नहीं
उसके पास रोने को कुछ नहीं
जब कभी रास्ता भटक जाएगा
लौटकर फिर इसी राह पर आएगा
उसे उसके हाल पर छोड़ दे
अपने क़दमों को वापस मोड़ दे
इंतज़ार कर शायद वो आ जाये
बस तेरा चेहरा न बदलने पाये
अगर कहीं तू बदल जाएगा
लौटने वाला पहचान न पाएगा
अरमान फिर बहुत वो घबराएगा
दुनिया की भीड़ में कहीं खो जाएगा।।।।






Sunday, 2 November 2014

दूर जाकर भी पास हमें पाओगी...

दूर जाकर भी पास हमें पाओगी
दिल में रहकर भी याद बहुत आओगी
जुदा होकर भी तन्हा खुद को न समझना
बाहों में थाम लेंगे जब भी लड़खड़ाओगी

मेरे महबूब न जाने वो आलम क्या होगा
लम्हा-लम्हा कैसे वक्त से जुदा होगा
खिलेंगे फूल आंगन में जब मुस्कराओगी
दूर जाकर भी पास हमें पाओगी

रहेंगे पास तेरे हरदम एहसास बनकर
करेंगे हिफाज़त तेरी हम हवा बनकर
खड़े रहेंगे वहां, जहां नज़र घुमाओगी
दूर जाकर भी पास हमें पाओगी

ताउम्र तेरी आमद का इंतज़ार रहेगा
प्यार की हद से भी आगे मेरा प्यार रहेगा
हो जाउंगा रौशन जब शमा जलाओगी
दूर जाकर भी पास हमें पाओगी

जो मन में है तुम्हारे वो मैं जान गया हूं
जज्बातों के आगे हार मान गया हूं
हथेली की लकीरों को कैसे मिटाओगी
दूर जाकर भी पास हमें पाओगी






Saturday, 18 October 2014

कुछ और ग़म देकर इसे बेजान कर दो...

अहसासों से जुदा होकर इक एहसान कर दो
मेरी रूह जो ले गए हो  मेरे नाम कर दो
दिल के किसी कोने में सिसक रही है मोहब्बत तुम्हारी
कुछ और ग़म देकर इसे बेजान कर दो

रूठने मनाने की आदत फ़ना हुई
ज़िंदगी न हुई जैसे कोई गुनाह हुई
मेरे वजूद का भी क़त्ल सरेआम कर दो
कुछ और ग़म देकर इसे बेजान कर दो

मेरी आंख का पानी तेरे ज़ुल्म की निशानी है
ज़र्रा ज़र्रा बयां करता मेरे दर्द की कहानी है
जो कुछ बची हो सुबह उसे भी शाम कर दो
कुछ और ग़म देकर इसे बेजान कर दो

खूबसूरत लम्हों का इक रिसाला है
टूटा-फूटा ही सही पर इसे संभाला है
छोटी सी गुजारिश का पूरा 'अरमान' कर दो
कुछ और ग़म देकर इसे बेजान कर दो

Saturday, 11 October 2014

काश कोई लेकर पता तेरा आए...

काश कोई लेकर पता तेरा आए
हम बन के हवा तुझको फिर छू आएं
छोड़कर चले गए किस जहां में 
सांस लूं तो तेरी खुशबू आए

रिश्ते-नाते बेमतलब हो गए
ख्वाब भी थक हार कर सो गए
हर आहट में लगे जैसे तू आए
हम बन के हवा तुझको फिर छू आए

तेर गली से जब गुजरते हैं
उस शोख नजर को तरसते हैं
क्यों लगता  है कि तू रूबरू आए
हम बनके हवा तुझको फिर छू आए

आवाज लगाती हैं गुमनाम सी हसरतें
जवाब मांगती हैं तेरी हर एक शिकायतें
महफिल-ए-'अरमान' में तेरी आरजू आए
हम बनके हवा उनको फिर छू आए

Monday, 4 August 2014

तेरे नैना बहुत कुछ कहते हैं...

कभी खुशी कभी गम सहते है
तेरे नैना बहुत कुछ कहते हैं
मेरी पलकों में अपने आंसू रख दे
खिलते चेहरे गुमसुम नहीं रहते हैं

उड़ते वक्त को कैद कर ले
ख्वाबों को अपने आगोश में भर ले
ये वो पल हैं जो मुख्तसर होते हैं
तेरे नैना बहुत कुछ कहते हैं

मुझे अपनी जिंदगी का सहारा कर ले
मेरे हिस्से की हंसी अपने नाम कर ले
मेरी आंख से अश्क कम बहते हैं
तेरे नैना बहुत कुछ कहते हैं

मौला मेरे एक फरमान सुना दे
उन्हें मेरे दिल में कुछ इस तरह बसा दे
‘अरमान’ किस कदर मुंतजिर रहते हैं
तेरे नैना बहुत कुछ कहते हैं...