आइने में देखकर अपना चेहरा
सिहर गया बदन मेरा
अचानक कुछ बदल गया था
अजीब बदसूरती में ढल गया था
बरस रही थी उस पर फिटकार
जैसे किसी ने थूका हो बार-बार
नफरतें बालों से टपक रही थीं
लबों से गालियां लिपट रही थीं
बद्दुआएं रेंग रहीं थीं माथे पर
मनहूसियत का लग रहा था घर
जिल्लत आंखों से झांक रही थी
शरम तो खड़ी मुंह ताक रही थी
जबां हौले से रही थी दुत्कार
हर तरफ से लग रहा था मक्कार
अरमान के चेहरे से खून रिस रहा था
मोहब्बत का नामोनिशा नहीं दिख रहा था...
सिहर गया बदन मेरा
अचानक कुछ बदल गया था
अजीब बदसूरती में ढल गया था
बरस रही थी उस पर फिटकार
जैसे किसी ने थूका हो बार-बार
नफरतें बालों से टपक रही थीं
लबों से गालियां लिपट रही थीं
बद्दुआएं रेंग रहीं थीं माथे पर
मनहूसियत का लग रहा था घर
जिल्लत आंखों से झांक रही थी
शरम तो खड़ी मुंह ताक रही थी
जबां हौले से रही थी दुत्कार
हर तरफ से लग रहा था मक्कार
अरमान के चेहरे से खून रिस रहा था
मोहब्बत का नामोनिशा नहीं दिख रहा था...

.jpg)




.jpg)